
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत आज महिला कल्याण विभाग की समस्त संस्थाओं एवं कार्यालयों में एक दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में वन स्टॉप सेंटर, मेरठ में पौधरोपण किया गया तथा ग्राम पंचायत इकड़ी, विकास खंड सरूरपुर में हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के कार्मिकों द्वारा प्राप्त शिकायतों का निस्तारण किया गया। कार्यक्रम में जेंडर विशेषज्ञ मो. इमरान ने विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
इस अवसर पर जेंडर विशेषज्ञ मो. इमरान, एमटीएस सविता, ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक सहित अन्य उपस्थित रहे।


