
विश्वास राणा
नित्य संदेश, मेरठ। वेंकटेश्वरा इंस्टिट्यूट ऑफ़ कंप्यूटर साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी की छात्रा साक्षी ने गोल्ड मेडल जीता। सीसीएस यूनिवर्सिटी द्वारा इंटर-कॉलेजिएट वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया, जिसमें वेंकटेश्वरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की बी.पी.एड. प्रथम वर्ष की छात्रा साक्षी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर डॉ. पंकज कुमार, ग्रुप डायरेक्टर और डॉ. राहुल शर्मा, डायरेक्टर (एकेडमिक्स) एवं अभिनव राणा, विभागाध्यक्ष (बी.पी.एड.), मीडिया प्रभारी विश्वास राणा ने साक्षी को बधाई दी। आगामी ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु शुभकामनाएँ दीं।


