
विश्वास राणा
नित्य संदेश, मेरठ। वेंकटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल के कक्षा नौवीं के छात्र दैविक धनकर ने सीबीएसई नेशनल ब्वॉयज अंडर 14 क्रिकेट चैम्पियनशिप में ‘ मैन ऑफ द मैच ‘ का खिताब जीत कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
दैविक ने नॉर्थ जोन स्ट्राइकर टीम की तरफ से खेलकर टीम को जिताया तथा साथ ही साथ छह मैचों में 10 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब भी जीता ।कोच अमरदीप के नेतृत्व में क्रिकेट का प्रशिक्षण लेकर दैविक ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, माता पिता तथा अपने प्रदेश का भी नाम रोशन किया।
स्कूल की चेयरपर्सन डा अंजुल गिरी ने छात्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे विद्यालय में बच्चों की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए नए नए अवसर उपलब्ध कराये जाते है ।
प्रधानाचार्या संजया वालिया ने दैविक धनकर के खेल की सराहना करते हुए कहा कि हमारे विद्यालय में बच्चों के चहुँ मुखी विकास के लिए भिन्न भिन्न गतिविधियों तथा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।


