HomeUncategorizedडीएम-एसएसपी ने खेल स्टेडियम मतदान केंद्र का किया निरीक्षण

डीएम-एसएसपी ने खेल स्टेडियम मतदान केंद्र का किया निरीक्षण

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी मेधा रूपम और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को थाना सिविल लाइन क्षेत्र के खेल स्टेडियम स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।

दोनों अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मतदान केंद्र पर तैनात पुलिस बल, सीसीटीवी, बैलेट पेपर व्यवस्था और मतदाताओं की सुविधा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments