HomeUncategorizedमोबाइल छिनैती का खुलासा, पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो बदमाश घायलावस्था...

मोबाइल छिनैती का खुलासा, पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। थाना ब्रह्मपुरी पुलिस और स्वाट टीम नगर ने मोबाइल छिनैती की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे दोनों बदमाश बाइक फिसलने से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर को वशीम निवासी बनियावाला खेत, रसीद नगर से बाइक सवार दो बदमाशों ने ओप्पो मोबाइल छीन लिया था। नूरनगर कट के पास चेकिंग के दौरान बिना नंबर की बाइक पर आए दोनों ने पुलिस पर फायर किया और भागने लगे। पीछा करने पर बाइक फिसल गई, जिससे दोनों घायल हो गए।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अमन उर्फ घोड़ी पुत्र शकील निवासी लिसाड़ी गेट और अब्दुल समद उर्फ सोनू पुत्र मोहम्मद मुस्तफा निवासी श्यामनगर, लिसाड़ी गेट के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने उनके कब्जे से छीना गया ओप्पो मोबाइल, एक अवैध तमंचा .315 बोर, नाल में फंसा खोखा कारतूस, मोबाइल स्क्रैप से भरा बोरा और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की काले रंग की स्प्लेंडर बाइक बरामद की है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजेश काम्बोज, स्वाट टीम प्रभारी मनीष शर्मा, हिमांशु भारद्वाज, प्रदीप कुमार, सिद्धांत कुमार और गौरव कुमार शामिल रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments