
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर के पूर्व अध्यक्ष एवं नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के वरिष्ठ नेता डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।
विवेक रस्तोगी, हरवीर पाल, डॉ. सोमेंद्र तोमर, राजेंद्र अग्रवाल, अश्वनी त्यागी, धर्मेंद्र भारद्वाज, हरिकांत अहलूवालिया, कमल दत्त शर्मा, पूर्व डीएसपी देवकरण कैन, रामजीवन लाल, कैलाश भारती, मुरारी लाल निमेश, विनोद जाहिदपुर, कुलदीप मसूरी आदि ने डॉ. लिसाड़ी को बधाई दी है। इस अवसर पर डॉ. लिसाड़ी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।


