• राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ पदयात्रा में शामिल हो – सुमित मिश्रा
नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। आज लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ अभियान को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने विधायक गोलू शुक्ला, व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक धीरज खण्डेलवाल, भाजपा नगर कोषाध्यक्ष एवं इंडियन प्लास्ट पैक फोरम के अध्यक्ष सचिन बंसल, सियागंज व्यापारी एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रमेश खण्डेलवाल, एडवोकेट राजेश खण्डेलवाल वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष अशोक खण्डेलवाल की उपस्थिति में व्यापारियों एवं उद्योगपतियों से संवाद किया गया।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा दुनिया के नक्शे में पहले बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका उसके बाद यूरोप के देश जो पहले अपने आप को सेकुलर कहते थे, वहां अब अराजकता का दौर है। फ्रांस की मैन स्ट्रीट जो दुनिया की सबसे महंगी स्ट्रीट कहलाती है, वहाँ पर अराजकता फैलाने वाले दुकानों के कांच तक लूट कर ले गए। ऐसे समय में एसआईआर लाकर चुनाव आयोग उन सब घुसपैठियों के नाम काटता है, तो यह गलत है क्या ? फ्रांस, इटली अलबेरिया सब दूर अराजकता से जुझ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति ने कॉकरोच पार्टी बना ली, उस पर आंदोलन हो गया, आंदोलन में पिज्जा, बर्गर बिरयानी सब आ रहा है, फिर एक अराजकता फैलाने वाला कहता है कि हम भारत को बांग्लादेश बनाएंगे क्या आप देश को बांग्लादेश बनने देंगे ? देश में जो अराजकता फैलाई जा रही है, इसके पीछे कौन है, आप चिंतन करिए, मनन करिए की इन बच्चों के पास जो पैसा आ रहा है, वो किस रास्ते से आ रहा है?
उन्होंने कहा 2014 पहले का भारत क्या था, अब भारत की स्थिति क्या है। 2014 के पहले के भारत और आज के भारत में क्या अन्तर है, एक्स्प्रेस हाईवे से विकास की रफ्तार तेज हुई है, उज्ज्वला योजना ने माताओं बहनों के आंसू पोछने का काम किया है। हर घर नल जल योजना के माध्यम से अब गांवों में भी पानी सीधे घरों में पहुंच रहा है, जिससे गांवों में बीमारियाँ कम हुई है, ये डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट कह रही है, दुनिया की महंगी दवाई भी भारत बना रहा है, उन दवाइयों को हम एक्सपोर्ट भी कर रहे हैं। जब भारत में ही दवाइयां बन रही है, तो ड्रग्स माफिया नाराज हो गए। ऑइल जितना भी हम खरीदते है, वो डॉलर में खरीदते थे, वो हमने रुपये में खरीदने का काम शुरू कर दिया, अब ऑइल माफिया भी मोदी जी से नाराज है। रक्षा के क्षेत्र में भी भारत अब न सिर्फ अपने हथियार बना रहा है बल्कि निर्यात भी कर रहा है, इसलिए रक्षा क्षेत्र के माफिया भी नाराज है। ऑइल माफिया नाराज, मेडिसिन माफिया नाराज, रक्षा क्षेत्र के माफिया नाराज ये सब मिलकर मोदी को हटाना चाहते हैं, देश में अराजकता फैलाने के लिए ये पैसा उन्हीं नाराज माफियाओं द्वारा लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा देश की जनता को सड़क पर आना चाहिए जो देश से प्रेम करते हैं, जो देश को आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं। उन्हें अराजकता फैलने वालों के ख़िलाफ़ पदयात्रा में आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि दुनिया के वो देश जो हमसे पिछड़ गए हैं, वो सब मिलकर भारत को अस्थिर करना चाहते हैं, ये समय अराजकता मिटाने का हैं, अराजकता फैलाने वालों के चेहरे को बेनक़ाब करने का है, नहीं तो आने वाला समय भारत के लिए बहुत कठिन होगा। ये पूरे राष्ट्र का विषय है, राष्ट्र के लोकतंत्र को बचाने के लिए, हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए, देश के भविष्य के लिए, संविधान की रक्षा के लिए हमें सड़क पर आकर अराजकता फैलाने वाले तत्वों को मुंह तोड़ जवाब देना है।

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि इंदौर में 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से सुभाष नगर चौराहे पार्षद स्व राजेश जोशी जी की प्रतिमा से एलआईजी चौराहे तक लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ पदयात्रा निकाली जाएगी। सारे एसोसिएशन अपने अपने पदाधिकारियों सहित अपने अपने बेनर लेकर पदयात्रा में शामिल होकर कॉंग्रेस जिस प्रकार का माहौल बना रही है, कॉंग्रेस लगातार झूठ बोल कर देश में अराजकता फैलाने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री कहते हैं नेशन फर्स्ट, राष्ट्र प्रथम, यदि व्यापारी राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ आएँगे, तो अराजकता खत्म हो जाएगी। अराजकता के ख़िलाफ़ सिंधी समाज के व्यापारी अपना आधे दिन का कारोबार बंद रखेंगे। ये राष्ट्र का विषय है, देशभक्ति किसी भी विषय पर हों, जब भी मोका मिले तो देश की सेवा करने का अवसर चूकना नहीं चाहिए। ये देश की सेवा का समय है, अराजकता फैलाने वालों को पदयात्रा में शामिल होकर जवाब दे, कि हम विकसित भारत के संकल्प के साथ है, ना कि अराजकता फैलाने वाली मानसिकता के साथ।
इंडियन प्लास्ट पैक फोरम के सचिन बंसल ने कहा कि 60 साल तक सत्ता पर राज करने वाली पार्टी यदि युवाओं को पथभ्रष्ट करके अराजकता फैलाने का काम कर रही हैं। देश के लोकतंत्र को तहस नहस करने का काम किया जा रहा है।
सियागंज व्यापारी एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रमेश खण्डेलवाल ने कहा दिल्ली के व्यापार पर बहुत अच्छी पकड़ है, दिल्ली एक दिन बंद होता है तो 4 हजार करोड़ रुपए का व्यापार प्रभावित होता है, लेकिन त्योहारी सीजन में 24 हजार करोड़ का नुकसान होता है, एक दिन की रैली से जो दिल्ली पूरे देश को माल का सप्लाई किया जाता है, उसमें पूरा व्यापार ठप हो जाएगा। दिल्ली के व्यापारियों ने लिखा है, कि आपका रैली करने का निर्णय निंदनीय है। इंदौर के व्यापारी भी राहुल गांधी के इस तरह के प्रयासों की निंदा करते हैं। यदि राहुल गांधी इस तरह का कोई प्रयास करते हैं तो देश भर के व्यापारी इसका भरसक विरोध करेंगे।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पीपीटी प्रजेंटेशन के माध्यम से 2014 के पहले के भारत और अभी के भारत के अंतर को साझा किया। बैठक का संचालन नितिन माहेश्वरी एवं आभार धीरज खण्डेलवाल ने माना। अशोक खण्डेलवाल ने स्वागत भाषण दिया।

इस अवसर पर इंदौर सियागंज होलसेल किराना मर्चेंट एसोसिएशन, मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, इंडियन प्लास्ट पैक फोरम के अध्यक्ष सचिन बंसल, विश्व महासम्मेलन इंदौर के अशोक खंडेलवाल,
सियागंज होलसेल किराना मर्चेंट एसोसिएशन के रमेश खंडेलवाल, एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष प्रकाश जैन, अहिल्या चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज, रिप्रोसेस प्लास्टिक ग्रेन्यूल मेन्यूफेक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरूवीर सिंह, पालदा औद्योगिक संगठन,
सियागंज किराना ब्रोकर्स एसोसिएशन सहित अनेक व्यापारी एवं ओद्यौगिक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ को लेकर विभिन्न बैठक सम्पन्न
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ पदयात्रा को लेकर आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक रमेश मेंदोला, एम आई सी सदस्य राजेंद्र राठौर की उपस्थिति में, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 में नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेंद्र हार्डिया की उपस्थिति में, राऊ विधानसभा में नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक मधु वर्मा की उपस्थिति में, भाजपा कार्यालय पर बंगाली समाजजनों की बैठक सम्पन्न हुई।


