
रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। राहुल गांधी के हमशक्ल के रूप में पहचाने जाने वाले ग्राम सौंदत निवासी फैसल चौधरी 10 महीने बाद फिर से सार्वजनिक कार्यक्रमों में सक्रिय होने जा रहे हैं।
भाई के इंतकाल के कारण फैसल पिछले 10 महीने से राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों से दूर थे। इस दौरान उन्होंने परिवार को प्राथमिकता दी।
अब फैसल ने कमबैक की तैयारी की है। वह 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली राहुल गांधी की रैली में शामिल होने की इच्छा जता रहे हैं। उनकी वापसी की खबर से मेरठ में एक बार फिर उनकी पहचान चर्चा में है।


