
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। राजकीय महिला महाविद्यालय खरखौदा (चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से सम्बद्ध) की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजलि शर्मा ने हरियाणा सरकार, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय एकता शिविर (National Integration Camp)।में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड राज्य दल के Contingent Incharge / Team Leader के रूप में सफल प्रतिभागिता की।
यह शिविर “Youth for My Bharat & Digital Literacy” थीम पर गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार, हरियाणा में 22 से 28 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित किया गया था। शिविर के दौरान डॉ. शर्मा ने अपने उत्कृष्ट कार्य, समर्पित योगदान और प्रतिबद्ध नेतृत्व के लिए Award of Recognition प्राप्त किया। यह सम्मान उन्हें NSS Programme Coordinator (Camp Convenor), State NSS Officer (Camp Director) एवं Regional Director, Regional Directorate of NSS, New Delhi द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार एवं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने हर्ष व्यक्त किया है। डॉ. शर्मा का यह सम्मान महिला सशक्तिकरण एवं युवा नेतृत्व के क्षेत्र में एक प्रेरणादायी उदाहरण है।


