HomeUncategorizedसैफी संघर्ष समिति का कांधला-पानीपत दौरा, ताजियत के बाद 'कुनबा बढ़ाओ अभियान'...

सैफी संघर्ष समिति का कांधला-पानीपत दौरा, ताजियत के बाद ‘कुनबा बढ़ाओ अभियान’ पर बैठक

नित्य संदेश ब्यूरो

पानीपत। सैफी संघर्ष समिति पंजीकृत की टीम ने गुरुवार को कांधला व पानीपत का दौरा किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी के नेतृत्व में सुहालीन सैफी, डॉ. नवाब सैफी, नदीम सैफी, अनवार सैफी, कारी महमूद, कारी अकबर और मुफ्ती फहीम साथ रहे।टीम सबसे पहले कांधला में इलियास सैफी के छोटे भाई साजिद सैफी के निधन पर उनके निवास पहुंची और ताजियत पेश की।

इसके बाद टीम पानीपत रवाना हुई, जहां फहीमुद्दीन सैफी मरहूम के निवास पर कारी अकबर कांधला वालों ने दुआ-ए-मगफिरत कराई। हसीन अहमद सैफी ने मरहूम के दोनों बेटों को अपने पास बैठाकर तसल्ली दी और कहा कि गम की इस घड़ी में पूरा सैफी कुनबा उनके साथ खड़ा है।वापसी में पानीपत में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इनाम सैफी ने की। बैठक में ‘कुनबा बढ़ाओ अभियान’ को तेज करने पर चर्चा हुई।

हसीन अहमद सैफी ने समाज में भाईचारा कायम रखने, बुराइयों को रोकने, बच्चों की शिक्षा और निकाह को आसान बनाने पर जोर दिया। डॉ. नवाब सैफी ने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने और समिति की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में प्रदेश सचिव मो. दिलशाद सैफी, मो. तौफीक सैफी, वार्ड अध्यक्ष मो. सलीम सैफी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. वसीम सैफी सहित शाहरुख सैफी, दानिश सैफी, हसीन सैफी, आसिफ सैफी, आरिश सैफी, साकिब सैफी आदि मौजूद रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments