
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। 1857 के क्रांतिनायक शहीद धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान, मेरठ द्वारा क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल जन्मोत्सव माह-2026 का शुभारंभ आज राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, नूर नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती समारोह के साथ किया गया।
समारोह में संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष तस्वीर सिंह चपराना ने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल भारत की एकता के शिल्पकार थे। उन्होंने सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत का निर्माण किया। युवा पीढ़ी को पटेल और धनसिंह कोतवाल के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। मुख्य अतिथि डॉ. उमेश कुमार पटेल ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सत्येंद्र आर्य ने की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह धामा, निदेशक प्रदीप कुमार गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार गुर्जर, भोपाल सिंह गुमी, ब्रह्माकुमारी बहन सुनीता व भाई जगबीर सिंह ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के निदेशक एवं प्रधानाचार्य संजीव कुमार नागर ने किया, जबकि आभार कप्तान सुभाष चंद्र ने व्यक्त किया। इस दौरान विनय कुमार, संजय धामा, एडवोकेट श्रीकांत धामा, राहुल त्यागी सहित विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


