
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई।
जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, सभी विभाग निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें।उन्होंने एनएचएआई व लोक निर्माण विभाग को ब्लैक स्पॉट्स का चिन्हांकन कर अपेक्षित कार्रवाई करने, नगर निगम, एमडीए व पीडब्ल्यूडी को सड़कों को मानकों के अनुरूप गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। शीत ऋतु के दृष्टिगत प्रमुख मार्गों व चौराहों पर सोलर ब्लिंकर्स, कैट्स आई सहित साइनेज लगाने तथा गलत पार्किंग पर प्रवर्तन कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में सीएमओ, एडीएम भूअ, एसपी सिटी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


