HomeUncategorizedपीईटी परीक्षा को लेकर एसपी सिटी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

पीईटी परीक्षा को लेकर एसपी सिटी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दृष्टिगत रविवार को पुलिस अधीक्षक नगर मेरठ ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

भ्रमण के दौरान एसपी सिटी ने परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश व्यवस्था, अभ्यर्थियों की चेकिंग, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता तथा समुचित सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments