HomeUncategorizedऋषभ एकेडमी ने मसूरी पब्लिक स्कूल को हराया

ऋषभ एकेडमी ने मसूरी पब्लिक स्कूल को हराया

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में रविवार को अंडर 14 वर्ग में एक मैच खेला गया। यह मैच ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और मसूरी पब्लिक स्कूल की टीम के बीच हुआ। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 8 रन से मैच जीता।

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। इसमें श्रियांश ने 38, रियांश ने 36, अर्णव ने 40, निखिल ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में मसूरी पब्लिक स्कूल की टीम से वंश ने दो, प्रिंस ने दो, मीत ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मसूरी पब्लिक स्कूल की टीम 19.4 ओवर में 172 र न ही बना सकी। टीम की ओर से अलकैफ ने 37, कबीर ने 36, रोनक ने 35, विनायक ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में ऋषभ की ओर से मुआज ने तीन, याहया ने तीन, रियांश ने तीन विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि 4 से प्रथम ऑल इंडिया चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सीनियर वर्ग के मैचों की शुरूआत हो रही है। इसमें आठ टीम प्रतिभाग करेंगी।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments