
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली में शामिल होने के लिए निकले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद एक तस्वीर चर्चा में है।
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि महानगर अध्यक्ष हाजी आदिल चौधरी और उनके साथी दिल्ली जाने के बजाय थाने में ही मौजूद रहे और चाय पीते नजर आए। रिपोर्ट में इसे ‘हाउस अरेस्ट का गेम’ बताते हुए पार्टी की रणनीति पर सवाल उठाए गए हैं। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद सपा कार्यकर्ताओं में दो तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं, जहां एक तरफ समर्थक इसे पुलिस द्वारा रोके जाने की मजबूरी बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे फोटो सेशन बता रहे हैं।


