HomeUncategorizedमोदीनगर में नन्हे पत्रकार प्रतियोगिता-2026 संपन्न, सृष्टि प्रथम, गगन द्वितीय

मोदीनगर में नन्हे पत्रकार प्रतियोगिता-2026 संपन्न, सृष्टि प्रथम, गगन द्वितीय

नित्य संदेश ब्यूरो

मोदीनगर। साहित्यिक जागृति मंच, मोदीनगर द्वारा आयोजित ‘नन्हे पत्रकार प्रतियोगिता-2026’ का पुरस्कार वितरण समारोह डॉ. बी.आर. अम्बेडकर पुस्तकालय, भूपेन्द्रपुरी में संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता में सृष्टि (जनता पब्लिक स्कूल) ने प्रथम, गगन (सहायक विद्यालय, फजलगढ़) ने द्वितीय तथा गुंजन (राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, कलछीना) और मुस्कान (रुक्मणी मोदी इंटर कॉलेज) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को नगद पुरस्कार, प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता मंच अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार ‘दीपांकर’ ने की, संचालन भीम भारत भूषण ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. संतोष कुमार गौतम (एसोसिएट प्रोफेसर, सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ) ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता में साहस, सत्य और वंचितों की आवाज जरूरी है।

इस अवसर पर ‘पत्रकारिता और आज का दलित सरोकार’ विषय पर संगोष्ठी भी हुई। विशिष्ट अतिथि विनोद गौतम, हरपाल सिंह एडवोकेट, डॉ. कामिनी दीपांकर सहित अन्य वक्ताओं ने बच्चों को शिक्षित और चरित्रवान बनने की प्रेरणा दी।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments