HomeUncategorizedLIC कार्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, डिजिटल ठगी से बचाव के...

LIC कार्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, डिजिटल ठगी से बचाव के बताए उपाय

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। साइबर जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को LIC कार्यालय मेरठ में साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

साइबर सेल मेरठ की टीम ने अधिकारियों व कर्मचारियों को डिजिटल अरेस्ट, साइबर स्लेवरी, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड, फिशिंग, फर्जी निवेश योजनाओं और सोशल मीडिया ठगी से बचाव के उपाय बताए।उपनिरीक्षक नितिन पांडेय ने बताया कि साइबर अपराधी स्वयं को पुलिस या सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर गिरफ्तारी का भय दिखाते हैं और धनराशि ट्रांसफर कराने या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल करने का प्रयास करते हैं। ऐसी कॉल पर घबराने के बजाय संबंधित विभाग से सत्यापन करने, अनजान लिंक, संदिग्ध क्यूआर कोड व अनधिकृत ऐप से सावधान रहने तथा ओटीपी, यूपीआई पिन, सीवीवी व बैंकिंग पासवर्ड किसी से साझा न करने की सलाह दी गई।

उपनिरीक्षक निर्मल सती ने सोशल मीडिया सुरक्षा पर जानकारी देते हुए अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करने, निजी जानकारी व फोटो सार्वजनिक न करने तथा डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने पर जोर दिया। ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने व cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी समझाई गई।कार्यक्रम में साइबर सेल से मुख्य आरक्षी मोहित सहित LIC के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments