
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस अधीक्षक अपराध के निर्देशन में शुक्रवार को इण्डियन ओवरसीज बैंक रीजनल ऑफिस मेरठ में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक नितिन पाण्डेय, उपनिरीक्षक निर्मल सती और हेड कांस्टेबल मोहित ने बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों को डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड, फर्जी निवेश, साइबर स्लेवरी एवं सोशल मीडिया ठगी से बचाव की जानकारी दी।टीम ने अनजान लिंक न खोलने, संदिग्ध क्यूआर कोड स्कैन न करने तथा ओटीपी, यूपीआई पिन, सीवीवी एवं बैंकिंग पासवर्ड किसी से साझा न करने की सलाह दी।
साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने व cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी बताई गई।


