HomeUncategorizedखजूरी में भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित की गई

खजूरी में भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित की गई

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। रविवार को ग्राम खजूरी में भगवान परशुराम की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा पूजा अर्चना के बाद अनावरण किया गया।

भगवान परशुराम की मूर्ति की पूजा अर्चना करने से पूर्व मूर्ति को पूरे गांव में बैंड बाजा के साथ महिला पुरुषों ने भ्रमण कराया.भ्रमण गांव के शिव मंदिर से प्रारंभ होकर गाव के मुख्य मार्गो से होने के बाद पूजा अर्चना की गई। बाद मे मूर्ति का अनावरण मुख्य अतिथि जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने पूजा अर्चना प्रसाद चढाकर किया।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख ब्रह्म सिंह, केपी खूंटी, दिनेश, भाजपा नेता विनोद शर्मा, संदीप शर्मा, विनय त्यागी, मोहित, राकेश, मोनू, अंकित धामा, कपिल आदि सैकड़ो महिला पुरुष मौजूद रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments