
रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़।क्षेत्र के ग्राम जाटोला में ग्रामीणों द्वारा वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट के फाइनल में अश्वनी सहारनपुर की टीम विजेता रही, जबकि विश्व ताल्हा की टीम उपविजेता रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी व भावी प्रत्याशी अमित गुर्जर नारंगपुर ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सपा नेता डॉ. रणवीर, मास्टर रामपाल, सुनील धाम, शंकरपाल, प्रधान नरेंद्र, योगेंद्र, जयकरण, नीलू महाराज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


