
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय मेरठ की ओर से आज ग्राम फफूंडा, विकासखंड मेरठ के ग्राम पंचायत भवन में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
यह अभियान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर की पहल पर चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और वीर नारियों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना है। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल निर्देश शाह उपस्थित रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों को बच्चों की शिक्षा सहायता, छात्रवृत्ति, चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस, बेटियों के विवाह हेतु अनुदान सहित अन्य योजनाओं और उनकी आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर में लगभग 25 भूतपूर्व सैनिक, ग्राम प्रधान और दो वीर नारियों ने प्रतिभाग किया और इस पहल की सराहना की।


