
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में ध्वनि प्रदूषण को लेकर बैठक हुई।
डीएम ने निर्देश दिए कि परिवहन और पुलिस विभाग संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाकर प्रेशर हॉर्न, पटाखा साइलेंसर और तेज आवाज वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करें। मानक से अधिक तेज डीजे बजाने वालों पर चालान होगा। उन्होंने स्कूलों, अस्पतालों और संवेदनशील क्षेत्रों के 100 मीटर दायरे में नो-हॉर्न जोन के बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ, एडीएम भू-अध्याप्ति, अपर नगर आयुक्त, एआरटीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


