
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पुलिस लाइन मेरठ स्थित सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और सहायक पुलिस अधीक्षक लाइन की उपस्थिति में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों का विदाई समारोह आयोजित हुआ।
समारोह में 8 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया और प्रशस्ति पत्र व ट्रॉली बैग प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। परिजन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और अल्पाहार की व्यवस्था की गई।
सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मी –
- उ.नि. मगन सिंह – डायल 112
- उ.नि. बनवारी लाल शर्मा – पुलिस लाइन
- उ.नि. भगवान सिंह – थाना मवाना
- मु.आ. लोकेश कुमार सिंह – थाना सरधना
- मु.आ. विजय कुमार – पुलिस लाइन
- मु.आरक्षी सत्यपाल सिंह – थाना खरखौदा
- आरक्षी श्रवण कुमार शर्मा – पुलिस लाइन
- मु.आरक्षी संजय सिंह पंवार – पुलिस लाइन
व्यवस्थाएं प्रतिसार निरीक्षक हरपाल सिंह द्वारा सुनिश्चित कराई गईं।


