HomeUncategorizedन्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में करवा चौथ पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में करवा चौथ पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। करवा चौथ के पावन अवसर पर न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी की महिलाओं द्वारा एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 50 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मनोरंजक खेलों, सांस्कृतिक गतिविधियों और शानदार डांस प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान कम्बोला और म्यूजिकल चेयर जैसे मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके साथ ही महिलाओं ने एक से बढ़कर एक शानदार डांस प्रस्तुतियाँ देकर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और उल्लास का माहौल देखने को मिला। सभी महिलाओं ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम में रमन ने खेलों का संचालन किया। वहीं, पूरे कार्यक्रम की योजना बनाने, आयोजन करने और सभी गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में रमन, सेजल, रीना, नेहा और सचिन की आयोजन टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम ने मिलकर कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं और गतिविधियों को संभाला।

करवा चौथ के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को एक साथ लाकर त्योहार की खुशियाँ साझा करना, आपसी मेलजोल बढ़ाना और सभी को मनोरंजन के साथ यादगार पल देना रहा। महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी और रंगारंग प्रस्तुतियों ने आयोजन को खास बना दिया।

कार्यक्रम अभी जारी है। आगे भी विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जा रहा है, जिनकी जानकारी रिपोर्ट में आगे जोड़ी जाएगी।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments