
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने शुक्रवार को जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने महिला बैरक, चिकित्सालय वार्ड सहित कारागार परिसर का जायजा लिया। उन्होंने कैदियों से वार्ता कर खान-पान की व्यवस्था, पैरवी के लिए वकील की उपलब्धता आदि के बारे में जानकारी ली।इस अवसर पर जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


