HomeUncategorizedबीएनजी इंटरनेशनल ने दर्शन एकेडमी को हराकर जीता फाइनल

बीएनजी इंटरनेशनल ने दर्शन एकेडमी को हराकर जीता फाइनल

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में खेले जा रहे प्रथम चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल ऑल इंडिया इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को फाइनल मैच हुआ। यह मैच बीएनजी इंटरनेशनल स्कूल और दर्शन एकेडमी की टीम के बीच हुआ। इसमें बीएनजी की टीम ने फाइनल जीतकर अंडर 14 की ट्रॉफी पर कब्जा किया।


फाइनल मैच में दर्शन एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाए। इसमें अंशदीप ने 35, अरनव ने 28 रन बनाए। गेंदबाजी में अर्जुन ने 4, विवान ने तीन, लव ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएनजी इंटरनेशनल की टीम ने 7.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर 8 विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से विवान ने 59, लव ने 31 रन बनाए। गेंदबाजी में आरव को एक विकेट मिला। प्लेयर ऑफ द मैच अर्जुन रहे।

मैच के बाद मुख्य अतिथि पूर्व क्रिकेटर व बी लेवल कोच गुरु चरण सिंह, विनोद गुप्ता ने विजेता व उपविजेता को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इसके बाद टीम के सभी स दस्यों को प्रमाण पत्र व मेडल वितरित किए गए। यहां प्रधानाचार्य डॉ. गोपाल दीक्षित, उप प्रधानाचार्य प्रभा राव, क्रिकेट कोच अतहर अली ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी।

अतहर अली ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विवार व गेंदबाज अक्षय रहे। समर्थ को भी विशेष पुरस्कार दिया गया। अनस, शौर्य, अरजन, शुभ नागर, आकाश, यश आदि को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान इंद्रजीत सिंह सालवान, करन सिंह सालवान, मुस्कान आदि रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments