
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। ‘मंथन’ संस्था के सानिध्य में “GEN-Z की संसद – National Youth Parliament 2026 एवं युवा संवाद” तथा अवॉर्ड सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैंट विधायक अमित अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
अपने संबोधन में विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि युवा ही देश का वर्तमान और भविष्य हैं। युवाओं से सीधा संवाद स्थापित करना, उनके नवाचारी विचारों को समझना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों व राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका को प्रोत्साहित करना अत्यंत सराहनीय पहल है।उन्होंने कहा कि युवा संसद के दौरान देश के युवाओं के उत्कृष्ट दृष्टिकोण, विचार और देश के प्रति उनकी ऊर्जा देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले होनहार युवाओं को अवॉर्ड वितरित कर उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ‘मंथन’ के फाउंडर अमु शर्मा, ओम ठाकुर, कार्तिक शर्मा एवं पूरी टीम को बधाई दी गई।


