
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। थाना गंगानगर पुलिस और स्वाट टीम ने डिफेंस कॉलोनी में हुई बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
वादी आशुतोष भल्ला ने 26 अक्टूबर को तहरीर दी थी कि घर की मेड ने उनकी माता को जहरीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर लाखों का सामान चोरी कर लिया। इस पर थाना गंगानगर में मुकदमा संख्या 297/2026 दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जितेन्द्र कुमार, रोशनी ओराओन, मनीष कुमार उर्फ मन्नू और मीनू को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी के पीली-सफेद धातु के आभूषण, 32 चांदी के सिक्के, 111 पुराने देशी-विदेशी सिक्के, 8 प्राचीन धातु मुद्रा और 3.56 लाख रुपये नकद बरामद हुए। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है। पुलिस ने चोरी गए माल की शत-प्रतिशत बरामदगी की है।


