HomeUncategorizedमेडिकल कॉलेज मेरठ का गौरव, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग ने राज्य स्तरीय क्विज...

मेडिकल कॉलेज मेरठ का गौरव, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग ने राज्य स्तरीय क्विज में जीते प्रथम और द्वितीय पुरस्कार

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मेडिकल कॉलेज मेरठ के सामुदायिक चिकित्सा विभाग (कम्युनिटी मेडिसिन) ने राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर संस्था का गौरव बढ़ाया है।

वीर चंद्र सिंह मेडिकल कॉलेज श्रीनगर (उत्तराखंड) में आयोजित आईएपीएसएमयूपीयूकेकॉन-2026 सम्मेलन के दौरान हुई इस प्रतियोगिता में डॉ. पलक नरूला एवं डॉ. ईशा गांधी ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि डॉ. शोभित जैन ने द्वितीय पुरस्कार हासिल किया।

विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विभाग की शैक्षणिक उत्कृष्टता और रेजिडेंट्स की कड़ी मेहनत का प्रतीक है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने भी विभाग को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments