
नित्य संदेश ब्यूरो
मोदीपुरम। व्यवस्थित बाजार कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को पल्लव टावर में व्यापार संघ की बैठक अध्यक्ष डीके चौहान की अध्यक्षता में हुई। संचालन महामंत्री रविंद्र शर्मा ने किया।
बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर देशवाल, थाना अध्यक्ष पल्लवपुरम भरत सारस्वत, एसआई विनय कुमार और पार्षद विक्रांत ढाका विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में व्यापारियों ने दीपावली त्योहार पर जाम की समस्या, ट्रैफिक व्यवस्था, बाजार में नई लाइटों और वाहन पार्किंग की व्यवस्था को लेकर अपनी समस्याएं रखीं और समाधान पर चर्चा की। इस दौरान संरक्षक पूर्ण चंद सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण चंद्र सैनी, कोषाध्यक्ष तरुण विज, उपाध्यक्ष धीरज चावला, रवि खुराना, डॉ. भूपेंद्र सिंह, जफर सैफी, राजेंद्र चौहान आदि व्यापारी मौजूद रहे।


