
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। वंचितों हेतु संचालित शिक्षासेतु द्वारा शास्त्रीनगर के सेक्टर 7 स्थित गौरी शंकर मंदिर पार्क में रविवार को मेहंदी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
शिक्षासेतु के संचालक बीबी शर्मा ने बताया कि मेहंदी प्रतियोगिता में शिक्षा सेतु व स्ट्रीट गुरुकुल की 30 छात्राओं ने भाग लिया। आयोजिका गार्गी श्रीवास्तव तथा योग शिक्षिका रानी माला के निर्णायक मंडल ने शोभा को सर्वोत्तम, नैना, जया तथा रोशनी को अति उत्तम एवं डोली, निशु और सोनिया को उत्तम घोषित किया।
वार्ड 26 के सभासद मास्टर सतपाल सिंह ने सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, ड्रेस, लंच बॉक्स तथा नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एचके शर्मा ने की तथा मुख्य अतिथि विजय लक्ष्मी रहीं। दीपक भल्ला, प्रवीन गोयल, अंकित श्रीवास्तव, रोहन पुंडीर, देव और राहुल आदि उपस्थित रहे।


