HomeUncategorizedस्कूली वाहनों की निगरानी के लिए UP-ISVMP पोर्टल शुरू

स्कूली वाहनों की निगरानी के लिए UP-ISVMP पोर्टल शुरू

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। जनपद में संचालित स्कूली वाहनों की सुरक्षा और निगरानी सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने UP Integrated School Vehicle Management Portal (UP-ISVMP) विकसित किया है। यह पोर्टल 1 अप्रैल 2026 से एक्टिव कर दिया गया है।

संभागीय परिवहन अधिकारी अनीता सिंह ने बताया कि 12 मार्च 2026 के निर्देशों के क्रम में 1 से 15 अप्रैल तक सघन अभियान चलाकर मेरठ में संचालित सभी स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी। पोर्टल पर सभी विद्यालयों को अपने वाहनों का पूरा विवरण – पंजीकरण, वाहन की आयु, मॉडल, चेसिस नंबर, स्वामी का नाम, मोबाइल, परमिट, फिटनेस, बीमा, जीपीएस, कैमरा आदि अपलोड करना होगा। साथ ही चालक का पूरा विवरण, कम से कम 5 वर्ष का अनुभव, ड्राइविंग लाइसेंस, पुलिस सत्यापन और स्वास्थ्य प्रमाण पत्र भी भरना होगा।

शपथ पत्र अपलोड करना अनिवार्य

विद्यालयों को 100 रुपये के स्टाम्प पेपर पर नोटरी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र भी अपलोड करना अनिवार्य है कि पोर्टल पर दिया गया विवरण सही है। जिन विद्यालयों में कोई वाहन संचालित नहीं है, उन्हें भी शून्य वाहन का शपथ पत्र अपलोड करना होगा। प्रशासन ने सभी प्रधानाचार्यों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द पोर्टल पर औपचारिकताएं पूरी कर फिटनेस जांच में सहयोग करें।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments