HomeUncategorizedओटीएस योजना का लाभ दिलाने को तीन जोन में लगेंगे कैंप

ओटीएस योजना का लाभ दिलाने को तीन जोन में लगेंगे कैंप

  • अशोक सोम

नित्य संदेश, मेरठ। महानगर की जनता को एकमुश्त समाधान योजना का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए नगर निगम तीनों जोन में कैंप लगाने जा रहा है।

नगर नगम के डिप्टी मेयर अनिल वर्मा ने बताया कि ओटीएस योजना के तहत मिलने वाले लाभ की जानकारी अभी आम जनता तक पूरी तरह नहीं पहुंची है, जबकि योजना की समाप्ति की तिथि 15 नवंबर नजदीक आ चुकी है। इसे देखते हुए कंकरखेड़ा जोन, मुख्यालय जोन और शास्त्री नगर जोन में नगर निगम द्वारा कैंप लगाने की व्यवस्था की जाएगी। हाउस टैक्स प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि सभी पार्षदों के साथ मिलकर ये कैंप लगाए जाएंगे ताकि जनता को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।

दीपावली से पहले होगी व्यवस्था

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी उदयभान सिंह ने कहा कि तीनों जोन में अलग-अलग तिथियों पर कैंप आयोजित किए जाएंगे। दीपावली से पहले ही इसकी पूरी व्यवस्था कर ली जाएगी। इस अवसर पर पार्षद संदीप रेवड़ी, पार्षद सुमित शर्मा सहित कई पार्षद मौजूद रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments