HomeUncategorizedएनेस्थीसिया विभाग को ‘UPISACON 2026’ में प्रथम पुरस्कार

एनेस्थीसिया विभाग को ‘UPISACON 2026’ में प्रथम पुरस्कार

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मेडिकल कॉलेज मेरठ के प्राचार्य डॉ. आर.सी. गुप्ता के मार्गदर्शन में एनेस्थीसिया विभाग ने वाराणसी में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन ‘UPISACON 2026’ में उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

यह सम्मेलन केएन उडुपा ऑडिटोरियम, आईएमएस, बीएचयू, वाराणसी में आयोजित हुआ था। सम्मेलन में विभागाध्यक्ष डॉ. योगेश कुमार माणिक को चेयरपर्सन के रूप में आमंत्रित किया गया था। उनके मार्गदर्शन में विभाग के रेजिडेंट डॉ. विशाल कुमार सिंह ने “इंट्रानेज़ल मिडाज़ोलम बनाम इंट्रानेज़ल डेक्समेडेटोमिडीन एज प्रीमेडिकेशन इन चिल्ड्रेन” विषय पर अवॉर्ड पेपर प्रस्तुत कर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।

डॉ. विशाल ने इस उपलब्धि का श्रेय विभागाध्यक्ष डॉ. योगेश कुमार माणिक के सतत मार्गदर्शन और प्रोत्साहन को दिया। प्राचार्य डॉ. आर.सी. गुप्ता ने इसे संस्थान की सफलता बताते हुए रेजिडेंट के परिश्रम की सराहना की। मेडिकल कॉलेज के सभी संकाय सदस्यों ने विभाग को बधाई दी।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments