
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कलक्ट्रेट कार्यालय में स्वतंत्र भारत के वास्तुकार लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयन्ती को राष्ट्रीय एकता दिवस में रूप में मनाया गया।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डा. वीके सिंह ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अधिकारी व कर्मचारीगण द्वारा भी पुष्पांजलि दी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि भारत में अनेक महान पुरूष हुये, जिनका पूरा जीवन राष्ट्र व समाज को समर्पित था, सरदार वल्लभ भाई पटेल उन्हीं में से एक है। उन्होंने कहा कि हम सबको उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा अपना काम पूरी ईमानदारी, निष्ठा व लगन से करना चाहिए।
जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलवायी, जो कि इस प्रकार है-मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हॅू कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हॅू जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देष की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूॅ। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अपर जिलाधिकारी (नगर), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), नगर मजिस्ट्रेट सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


