
नित्य संदेश ब्यूरो
मवाना, मेरठ। पीसीसी सदस्य एवं राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जाटव के नेतृत्व में पूर्व जिला सचिव दिनेश चौधरी के आवास पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस पर दोनों नेताओं को पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता योगराज सिंह नंबरदार ने की, जबकि संचालन राजेंद्र कुमार जाटव ने किया।
इस मौके पर राजेंद्र जाटव ने कहा कि इंदिरा जी दो टूक निर्णय लेने वाली साहसी महिला थीं, उनके शासन में कमजोर लोगों की आवाज सुनी जाती थी। उनके सपनों को सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरा करना है।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष बल्लभ, एडवोकेट दीन मोहम्मद, विनोद कुमार कामिल, दिनेश चौधरी, पूर्व नगर अध्यक्ष मो. जुबैर खान, नईम राना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


