
नित्य संदेश ब्यूरो
मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज-2 स्थित स्वस्तिक प्लाजा में मुथूट फिनकॉर्प की मेरठ की चौथी शाखा का मुख्य अतिथि पल्लवपुरम-रुड़की रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने दीप प्रज्वलित कर फीता काटकर किया। कंपनी के रीजनल मैनेजर जितेश शर्मा, ब्रांच मैनेजर सिद्धार्थ चौहान मुख्य अतिथि देवेंद्र चौहान और व्यापार संघ के पदाधिकारी का बुक भेंट कर स्वागत सम्मान किया इस दौरान गणमान्य और शाखा से जुड़े लोग मौजूद रहे।
रीजनल मैनेजर जितेश शर्मा और ब्रांच मैनेजर सिद्धार्थ चौहान ने बताया कि शाखा के माध्यम से ग्राहकों को गोल्ड लोन, हाउसिंग लोन, पुरानी कार पर लोन और इंश्योरेंस सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना कंपनी की प्राथमिकता है। शाखा के शुभारंभ पर उपस्थित लोगों ने कंपनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्य अतिथि व्यापार संघ अध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने कहां की इस तरह की शाखों के शुभारंभ से क्षेत्रीय व्यापारियों और नागरिकों को अच्छी सुविधा मिलती हैं अब क्षेत्र के लोगों को एक छत के नीचे इस शाखा पर अनेक सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा इस दौरान पदाधिकारी संरक्षक पूरण चंद सैनी , वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण सैनी, उपाध्यक्ष धीरज चावला, उपाध्यक्ष रवि खुराना उपाध्यक्ष लाल सिंह, मंत्री नवीन कंसल, मीडिया प्रभारी फुरकान सैफी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


