
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पटेल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया।
सवभाप चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ. धीरज बालियान ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को पटेल जी की जयंती पर मनाया जाता है। यह दिन देश की संप्रभुता, शांति और अखंडता के महत्व को रेखांकित करता है।
मुख्य अधीक्षक डॉ. अजीत चौधरी ने कहा कि आजादी के बाद 562 रियासतों को एक देश में जोड़ना सबसे बड़ी चुनौती थी। हैदराबाद, जूनागढ़ और कश्मीर जैसी रियासतों को भारतीय संघ में मिलाकर पटेल ने ‘एक भारत’ का सपना साकार किया। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण ही उन्हें ‘Iron Man of India’ कहा जाता है।
कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के संकाय सदस्य, नर्सिंग, पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मचारी मौजूद रहे।


