
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। संचारी रोग नियंत्रण अभियान (01 अक्टूबर से 15 नवंबर) और दस्तक अभियान (12 अक्टूबर से 15 नवंबर) के तहत चल रही गतिविधियों की समीक्षा के लिए आज विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल की अध्यक्षता में अंतरविभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला मलेरिया अधिकारी ने किया।
बैठक में सीडीओ ने पंचायती राज विभाग को झाड़ियों की कटिंग, नालियों की सफाई और जलभराव रोकने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही नगर विकास और पंचायती राज विभाग को नियमित फॉगिंग और एंटीलार्वा स्प्रे कराने के लिए कहा। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, सभी खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


