HomeUncategorizedस्वशासीराज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं सयुंक्त चिकित्सालय ललितपुर में संक्रमण नियंत्रण को...

स्वशासीराज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं सयुंक्त चिकित्सालय ललितपुर में संक्रमण नियंत्रण को सुदृढ़ करने के लिए स्टाफ नर्सों का प्रशिक्षण आयोजित

नित्य संदेश ब्यूरो

ललितपुर। चिकित्सालय में संक्रमण की रोकथाम, मरीजों की सुरक्षा तथा उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्टाफ नर्सों के लिए चिकित्सालय संक्रमण नियंत्रण (Hospital Infection Prevention and Control) विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. मधुरेन्द्र सिंह राजपूत के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। डॉ श्री हर्षा, सीनियर रेसिडेंट ने प्रशिक्षण आयोजित किया । प्रशिक्षण के दौरान स्टाफ नर्सों को हाथों की स्वच्छता (Hand Hygiene), व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (PPE) का उचित उपयोग, संक्रमण से बचाव के मानक प्रोटोकॉल, बायोमेडिकल वेस्ट का सुरक्षित निस्तारण तथा चिकित्सा उपकरणों के उचित रखरखाव एवं उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य नर्सिंग स्टाफ के ज्ञान और व्यावहारिक दक्षता को बढ़ाना तथा अस्पताल में सुरक्षित उपचार वातावरण विकसित करना था।

प्रधानाचार्य डॉ. मयंक कुमार शुक्ला ने कहा कि संक्रमण नियंत्रण गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने नर्सिंग स्टाफ के नियमित प्रशिक्षण और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर जोर देते हुए कहा कि जागरूक एवं कुशल स्वास्थ्यकर्मी मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संक्रमण के जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।संक्रमण नियंत्रण अधिकारी डॉ. देश निधि सिंह ने बताया कि संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए नियमित प्रशिक्षण के साथ-साथ समय-समय पर इन्फेक्शन कंट्रोल ऑडिट किया जाएगा।

ऑडिट के माध्यम से निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुपालन का आकलन किया जाएगा तथा प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर स्टाफ से फीडबैक लेकर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।यह कार्यक्रम अस्पताल में संक्रमण के जोखिम को कम करने, मरीजों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सुरक्षित, प्रभावी और मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को निरंतर बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments