HomeUncategorizedमंडला की छंद साधिका योगिता चौरसिया हिंदी सेवी सम्मान से सम्मानित

मंडला की छंद साधिका योगिता चौरसिया हिंदी सेवी सम्मान से सम्मानित

सपना सीपी साहू

भोपाल। मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति द्वारा हिंदी भवन सभागार भोपाल में आयोजित हिंदी सेवी सम्मान समारोह में मंडला की कवयित्री एवं छंद साधिका श्रीमती योगिता चौरसिया ‘प्रेमा’ को स्व. श्रीमती प्रकाश कुमारी हरकावत नारी लेखन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उन्हें यह सम्मान उनकी काव्यकृति ‘छंद कलश’ के सृजनात्मक एवं समाजोन्मुखी अवदान के लिए प्रदान किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा एवं त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी रहे, जबकि भोपाल सांसद आलोक शर्मा एवं विधायक भगवानदास सबनानी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रघुनंदन शर्मा ने की तथा साहित्य अकादमी के निदेशक विकास दवे भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि योगिता चौरसिया की कृति ‘छंद कलश’ को विगत वर्ष मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति सम्मान भी मिल चुका है। समारोह में देशभर से आए प्रतिष्ठित साहित्यकारों ने उनके सृजन की सराहना करते हुए बधाई दी।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments