
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर, डी-ब्लॉक शास्त्री नगर में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा से मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता ने पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य वक्ता शुभम त्यागी ने बताया कि किस प्रकार पटेल जी ने 562 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत का निर्माण किया।
प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को पटेल जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने और राष्ट्रीय एकता बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन अंजलि अग्रवाल ने किया। इस दौरान ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन भी किया गया, जिसमें एनसीसी कैडेट्स ने उत्साह से भाग लिया। मिस चांदनी नेगी और उमेश कुमार ने दौड़ को रवाना किया।


