HomeUncategorizedवंदे मातरम के तहत पुलिस बैंड ने सुनाई देशभक्ति

वंदे मातरम के तहत पुलिस बैंड ने सुनाई देशभक्ति

  • दीपावली के उपयोग में आने वाले सामान भी शिल्प बाजार में

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। देशभक्ति का जज्बा दिलों में लेकर और वह भी वंदे मातरम की थीम के साथ आज जब दशहरा मैदान पर पुलिस बैंड ने वंदे मातरम बजाया तो उपस्थित जनता सम्मान के साथ खड़ी होकर इस देशभक्ति के जज्बे को अपनी आदरांजली प्रस्तुत की ।

लोक संस्कृति मंच के संयोजक एवं लोकप्रिय सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि मंच पर जहां एक और भारत माता की तस्वीर और इंडिया गेट बना हुआ था तो तिरंगा भी यहां पर नजर आ रहा था संपूर्ण वातावरण देश भक्ति के रंग में रंग चुका था। ट्रंपेट बेस प्लेनेट एक्वेरियम सहित कई इंस्ट्रूमेंट का उपयोग करके जो म्यूजिक यहां पर दिया गया वह बहुत ही काबिले तारीफ था। उन्होंने सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा और इंग्लिश धुन गार्डन की भी प्रस्तुति दी। पुलिस बैंड के बाद कुछ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई जिसमें मीनाक्षी जाट, तृप्ति बिल्लोरे एवं लवीना तिवारी द्वारा सुंदर नृत्यो की प्रस्तुती दी गयी।

दीपावली के उपयोगी सामान शिल्प बाजार में

लोक संस्कृति मंच के विशाल गिद्वानी ने बताया कि दशहरा मैदान में शिल्प बाजार भी लगा हुआ है जो देशभक्ती के साथ-साथ आगंतुकों को दीपावली उपयोगी सामान जैसे गुजराती कुशन कवर ,अफगानिस्तान के ओरिजिनल ड्राई फ्रूट, दीपावली स्पेशल पंजाबी फुलकारी सूट ,बंगाल का काथा वर्क, बिना तेल के 15 तरीकों के चिप्स, खादी के मिलेट ,एयर फ्रायर से बनने वाले तेल रहित आइटम्स ,केरला पापड़ जैसे अनेको रोजमर्रा के समान यहां मिल रहे हैं।

सस्ते कालीन एवं क्राकरी उपलब्ध

मंच के विशाल गिदवानी ने बताया कि बनारसी ,चंदेरी, कश्मीरी ,महेश्वरी साड़ियां बाग प्रिंट ब्लॉक प्रिंट भी यहां पर उपलब्ध है। फर्नीचर में सारंगपुर का फर्नीचर भदोही उत्तर प्रदेश से सस्ते कालीन एवं क्राकरी, गुजरात के सुंदर बैग भगवान की पोशाके ,पंजाब की स्पेशल जूतियां भी यहां पर मिल रही है जो सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। जोधपुर का एंटीक फर्नीचर मार्बल वर्क की मूर्तियां एवं नागालैंड के ड्राई फ्लावर भी यहां पर उपलब्ध है। 30 अक्टूबर को स्कूली विद्यार्थियों के लिए देशभक्ति नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन शाम 7:00 बजे से होगा शिल्प मेला 4:00 बजे से प्रारंभ होगा

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments