
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सूर्योदय कल्याण समिति एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 25 अक्टूबर 2026 को आभासी गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का विषय ‘छात्रों में बढ़ता आक्रोश व अनुशासनहीनता के कारण एवं निवारण’ रहा।
आयोजन साहित्यकार डॉ. सुधा शर्मा आर्या ने किया। गोष्ठी में वक्ता के रूप में कैप्टन (प्रो.) लता कुमार, शहीद मंगल पांडे डिग्री कॉलेज, जयप्रकाश रावत अध्यक्ष संस्कार भारती गौतमबुद्ध नगर, डॉ. शोभा विजय भूतपूर्व अंग्रेजी विभागाध्यक्ष केंद्रीय विद्यालय तथा अध्यापिका डॉ. चुन्नी रस्तोगी ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कवयित्री अलका गुप्ता ‘भारती’ ने की जबकि मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवयित्री रेखा गिरीश रहीं। तकनीकी व्यवस्था स्वाति ‘अतुल’ प्रोजेक्ट मैनेजर ने संभाली।सभी वक्ताओं ने विषय पर सारगर्भित विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम अध्यक्ष अलका गुप्ता व मुख्य अतिथि रेखा गिरीश ने सटीक समीक्षा प्रस्तुत की। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।


