Homeउत्तर प्रदेशमेरठदुनिया के पहले विज्ञान आधारित ‘विज्ञान घर’ के लिए पंजीकरण शुरू, रोजाना...

दुनिया के पहले विज्ञान आधारित ‘विज्ञान घर’ के लिए पंजीकरण शुरू, रोजाना चुना जाएगा एक ‘विज्ञान योद्धा’

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा उत्प्रेरित एवं समर्थित दुनिया के पहले विज्ञान आधारित रियलिटी शो ‘विज्ञान घर’ के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है।

प्रगति विज्ञान संस्था तथा जिला विज्ञान क्लब, मेरठ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. सीमा जैन ने बताया कि 10 दिवसीय इस आवासीय कार्यक्रम में प्रतिदिन एक ‘विज्ञान योद्धा’ घोषित किया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और नवाचार को बढ़ावा देना है। विज्ञान घर में मॉडल प्रदर्शन, स्वयं प्रयोग करके सीखना, वैज्ञानिकों के व्याख्यान, कार्यशाला, क्विज और नवाचार प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

कौन कर सकता है आवेदन – 14 से 18 वर्ष के बालक-बालिकाएं।
पंजीकरण लिंक – https://forms.gle/HoAXJQJSYQewg5Yd6
अंतिम तिथि – 30 नवंबर 2026

चयन प्रक्रिया 6 चरणों में होगी – राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन पंजीकरण, दो चरणों में वैज्ञानिक टास्क, ऑनलाइन साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और अंत में 10 दिवसीय आवासीय कार्यक्रम। अंतिम रूप से 20 बाल वैज्ञानिकों का चयन किया जाएगा।

राष्ट्रीय समन्वयक दीपक शर्मा ने बताया कि यह पहल युवाओं की प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगी।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments