Homeदिल्लीतीन साल बाद आएगा कोई भारत पाकिस्तानी मंत्री भारत में, दिल्ली में...

तीन साल बाद आएगा कोई भारत पाकिस्तानी मंत्री भारत में, दिल्ली में जुटेंगे 15 से अधिक देशों के प्रतिनिधि

नित्य संदेश ब्यूरो

नई दिल्ली। तीन साल से अधिक के अंतराल के बाद कोई पाकिस्तानी मंत्री भारत दौरे पर आ रहा है, जो नई दिल्ली में 20 से 22 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले पहले ‘एससीओ (SCO) सभ्यतागत संवाद फोरम’ में हिस्सा लेंगे।

बता दें कि पाकिस्तान ने अपने संस्कृति मंत्री के स्थान पर संघीय जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. मुसादिक मसूद मलिक को इस कार्यक्रम के लिए नामित किया है। तीन साल बाद पहली मंत्रिस्तरीय यात्रा: इससे पहले मई 2023 में तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी गोवा में हुई एससीओ बैठक के लिए भारत आए थे। पहलगाम आतंकी हमले, भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और सिंधु जल संधि को लेकर जारी तनाव के बीच हो रही इस यात्रा पर सभी की नजरें होगी।

एससीओ में शामिल होने वाले प्रमुख देश और प्रतिनिधि: इस फोरम के लिए भारत ने एससीओ के सभी 10 सदस्य देशों समेत 25 से अधिक देशों को आमंत्रित किया है, जिसमें से 15 से अधिक देशों के संस्कृति मंत्रियों और वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने शामिल होने की पुष्टि कर दी है। इन देशों की भागीदारी तय: भारत और पाकिस्तान के अलावा एससीओ सदस्य देश चीन, रूस, ईरान, बेलारूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान इसमें शामिल हो रहे हैं। इनके साथ ही संवाद साझेदार देश सऊदी अरब, तुर्किये, नेपाल, श्रीलंका, बहरीन, अजरबैजान, आर्मेनिया और कंबोडिया के प्रतिनिधि भी इस मंच पर मौजूद रहेंगे।

फोरम का उद्देश्य: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर आयोजित इस तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्देश्य यूरेशियाई क्षेत्र के देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान, साझा विरासत, कला और लोगों के आपसी संपर्क को बढ़ावा देना है।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular