नित्य संदेश ब्यूरो
मोदीपुरम। पल्लवपुरम रुड़की रोड व्यापार संघ की ओर से रवि चौधरी को भाजपा ओबीसी मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर सम्मानित किया गया।
पल्लव टावर स्थित व्यापार संघ कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में व्यापार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने रवि चौधरी को फूलमाला पहनाकर और मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी की बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने कहा कि रवि चौधरी को नई जिम्मेदारी मिलने से व्यापार संघ में खुशी है और वे संगठन की जिम्मेदारी का निष्ठा से निर्वहन करेंगे।
इस मौके पर कोषाध्यक्ष तरुण विज, संरक्षक पुरन चंद सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण सैनी, उपाध्यक्ष धीरज चावला, डॉ. भूपेंद्र, रवि खुराना, नवीन कंसल, मंत्री अंकित गुप्ता, लाल सिंह, अनिल यादव, मीडिया प्रभारी फुरकान सैफी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


