HomeUncategorizedसीएम मोहन यादव ने किया शस्त्र पूजन

सीएम मोहन यादव ने किया शस्त्र पूजन

• एमपी पुलिस में 18,500 पदों पर भर्तियों का ऐलान, 51 नई मोटरसाइकिलें लॉन्च

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस लाइन पहुंचकर मां कालका की आराधना की और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परंपरागत तलवार, भाले के साथ-साथ अत्याधुनिक एके-47 और अन्य अस्त्र-शस्त्रों का विधि-विधान से पूजन किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस वाहन और अश्वों का पूजन भी किया तथा शस्त्रागार का अवलोकन किया। इस दौरान महिला पुलिस दल द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसकी उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि क्षमता और दक्षता किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं हैं, बेटियां हर दायित्व को पूरी कुशलता से निभा रही हैं।

पुलिस विभाग में 18,500 पदों पर होगी भर्ती

प्रदेश की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक सुदृढ़ता पर जोर देते हुए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पुलिस विभाग सहित सभी विभागों में मानव संसाधन बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके तहत पुलिस विभाग में 18,500 पदों पर भर्ती का निर्णय लिया गया है और आगामी दो वर्षों में रिक्त पदों को भरने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेशभर के विभिन्न विभागों में कुल 85 हजार पदों पर नियुक्तियों की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। आने वाले वर्ष को ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाते हुए एमपीपीएससी की विशेष परीक्षाएं जनवरी-फरवरी में आयोजित करने की योजना है।

‘पुलिस सेतु’ ऐप और 51 वाहनों की सौगात

इंदौर में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने कई नवाचारों की शुरुआत की। उन्होंने ‘पुलिस सेतु’ ऐप का शुभारंभ किया, जिसके माध्यम से नागरिक अपने क्षेत्र के थानों, ड्यूटी अधिकारियों और संपर्क विवरण की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही, होंडा इंडिया फाउंडेशन की ओर से कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत उपलब्ध कराए गए यातायात प्रबंधन और सुरक्षा के 51 दोपहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पुलिस बलों में बनेंगे विशेष बैंड

राष्ट्रीय पर्वों जैसे 26 जनवरी और 15 अगस्त की परेड को और अधिक गरिमापूर्ण बनाने के लिए प्रदेश के प्रत्येक जिले और पुलिस बल में पुलिस बैंड की व्यवस्था विकसित की जाएगी। इसके लिए 750 नए पदों पर भर्ती किए जाने की घोषणा भी की गई है। कार्यक्रम में नशामुक्ति पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन और सड़क सुरक्षा से जुड़े पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments