नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस उपमहानिरीक्षक, पुलिस उपमहानिरीक्षक पीटीएस मेरठ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कर्तव्यपथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों ने शहीदों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित जनपद के सभी क्षेत्राधिकारीगण व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।


