रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के इकला रसूलपुर मे सरफ़राज मैमोरियल क्रिकेट स्टेडियम में खेली गई। सात दिवसीय जिला स्तरीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में आज दुर्वेशपुर क्रिकेट क्लब ने लालियाना क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हराकर चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लालियाना क्रिकेट की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 189 रन बनाए। उनकी ओर से सलामी बल्लेबाज अज़ीम नंबरदार ने सर्वाधिक 94 रनों की पारी खेली। 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दुर्वेशपुर क्रिकेट क्लब की शुरुआत खराब रही और 30 रन पर ही उनके 2 विकेट गिर गए। इसके बाद मध्यक्रम के बल्लेबाज़ जयदीप ने नाबाद 82 रन, 48 गेंद ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मैच का पासा पलट दिया। दुर्वेशपुर क्रिकेट क्लब ने अंतिम ओवर की 5 गेंद पर 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
मैच के समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश सचिव सपा किशोर वाल्मीकि ने विजेता टीम को ₹21,000 की इनामी राशि और चमचमाती ट्रॉफी सौंपी। उपविजेता टीम को ₹11,000 का इनाम दिया गया। किशोर वाल्मीकि ने कहा ग्रामीणांचल में ऐसी प्रतियोगिता आयोजित होती रहनी चाहिए जिससे खिलाड़ियों को प्रेरणा मिल सके। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पूरे विधानसभा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा खेल मैदान तैयार कराये जायेगे शानदार बल्लेबाजी के लिए जयदीप को ‘मैन ऑफ द मैच’ और पूरे टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जयदीप को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ के पुरस्कार से नवाजा गया। इस अवसर पर मूतलिब प्रधान जरीफ़ प्रधान जुबेर ग़यूर सरीफ़ प्रधान शावेज ख़ान अवनीश चौधरी वारिश मोहम्मद आदि मौजूद रहे ।


